Road Safety Education(सड़क सुरक्षा शिक्षा)
- Get link
- X
- Other Apps
Road Safety Education(सड़क सुरक्षा शिक्षा)
प्रिय विद्यार्थियों नमस्कार, जो मेरे प्यारे बच्चे राजस्थान बोर्ड 10th क्लास की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए राजस्थान बोर्ड की गणित की किताब का चैप्टर नंबर 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा से संबंधित है। यह चैप्टर 10th क्लास बोर्ड एग्जाम में 4 अंक का है,
इस ब्लॉग के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा कि वह चार नंबर कैसे सुनिश्चित करें। प्रिय विद्यार्थियों आपको बता देता हूं इस चैप्टर में सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम, उनसे संबंधित बनने वाले गणित के क्वेश्चन सभी के बारे में विस्तार से आपको समझा दुँगा। इसके साथ ही गत वर्ष पूछे गए प्रश्नों के बारे में भी जानकारी दूंगा और आप इन गत वर्ष पूछे गए प्रश्नों की सहायता से आसानी से जान सकेंगे कि किस प्रकार के बोर्ड में क्वेश्चन पूछे जाते हैं और इन्हीं प्रशनो के आधार पर आप अपनी तैयारी को चरम सीमा तक पहुंचा सकते हैं।
तो आइए जानते हैं कि कैसे हम सड़क सुरक्षा शिक्षा को अच्छी तरह से पढ़ कर के और 4 अंक प्राप्त कर सकें।
सड़क सुरक्षा शिक्षा के चैप्टर से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में 3 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें 2 प्रशन अति लघु उत्तर आत्मक जो एक-एक अंक के होते हैं तथा एक प्रश्न लघु उत्तर आत्मक जो 2 अंक का होता है।
सड़क सुरक्षा शिक्षा से संबंधित गत वर्षो में पूछे गए प्रश्नों का समावेश
Que.1 वाहन के रुकने की दूरी ज्ञात कीजिए यदि प्रतिक्रिया दूरी 2 मीटर और अवरोध दूरी 1 मीटर है।
हल - प्रतिक्रिया दूरी = 2
अवरोध दूरी = 1
रुकने की दूरी = प्रतिक्रिया दूरी + अवरोध दूरी
= 2 मीटर + 1 मीटर
= 3 मीटर
Que.2 प्रत्येक वाहन के लिए आवश्यक पीयूसी का पूरा नाम लिखिए।
हल - PUC का पूरा नाम 'pollution Under Control Certificate' या प्रदूषण नियंत्रित प्रमाण-पत्र
Que.3 A व B दो स्थानों के मध्य की दूरी 150 किमी है तथा इसके मध्य पांच यातायात सिग्नल मिलते हैं। यदि एक कार 60 किलोमीटर प्रति घंटे की समान गति से चलते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय,...... पाँचवे सिग्नल पर क्रमशः 1 मिनट, 2 मिनट, ........ 5 मिनट रूकती है, तो A से B तक कार को पहुंचने में लगा कुल समय ज्ञात कीजिए।
हल - प्रश्न अनुसार कार के सिग्नल पर रुकने का समय
1, 2, 3, ........, 5 मिनट
यह एक समांतर श्रेणी है अतः समांतर श्रेणी का योगफल
Sn = n/2[2a+(n-1)d]
जहाँ प्रथम पद (a) = 1
सर्वे अंतर (d) = 2-1
= 1
पदों की संख्या = 5
S5 = 5/2[2x1+(5-1)]
= 5/2[2+4]
= 5/2x6
= 15 मिनट
अतः कार द्वारा सभी सिग्नलों पर रुकने का समय = 15 मिनट
कार द्वारा 150 किमी दुरी को 60 किमी /घण्टा की चाल से तय करने में लगा समय = दुरी /चाल
= 150 /60
= 2 घण्टा 30 मिनट
अतः A से B तक पहुँचने में लगा समय
= 2 घण्टा 30 मिनट + 15 मिनट
= 2 घण्टा 45 मिनट
Que.4 किसी नगर में टैक्सी का किराया पहले किलोमीटर का रुपए 5 और उसके बाद में रुपए 3 हैं। यदि तय की गई दूरी x किमी और किराया रुपए y हो, इसे समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए।
हल - प्रथम किलोमीटर का किराय = 5
तय की गई कुल दुरी = x किमी
3 रूपये प्रति किलोमीटर में तय कुल दुरी = (x -1 ) किमी
कुल किराया = y रुपय
y = 5 + 3 (x -1)
y = 5 + 3x-3
y = 3x + 2
pollution Under Control Certificate
Que .5 CCTV का पूरा नाम क्या है।
हल - क्लोज़्ड सर्किट टेलीविजन
सीसीटीवी कैमरे का उपयोग
1. सीसीटीवी कैमरे की सहायता से चारों और का दृश्य दिखाई देता है जिससे कोई भी व्यक्ति चालान कटने के डर से यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करता है।
2. सीसीटीवी कैमरे की सहायता से किसी भी अपराधी का पीछा करके उसकी उस मार्ग से गुजरने की स्थिति का भी पता लगाया जा सकता है।
3. कोई भी सड़क दुर्घटना होने पर सीसीटीवी कैमरे की सहायता से दुर्घटना का पता लगाया जा सकता है तथा तुरंत रोगी वाहन सेवा को भेजा जा सकता है।
प्रिय विद्यार्थियों से अगले क्वेश्चन आपको आने वाले ब्लॉग में मिलेंगे अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो आप मेरे को कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
- Get link
- X
- Other Apps

No comments:
Post a Comment